Dausa News : दौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के डीडवाना इलाके में आग लगने से रीना देवी की मौत हो गई. पिता रामलाल ने दहेज हत्या की FIR दर्ज कराई. पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है. घटना आडी नदी वाली ढाणी में एक मकान के कमरे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी.
घटना आडी नदी वाली ढाणी में एक मकान के कमरे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. उस समय महिला चारपाई पर सो रही थी. आग इतनी तेजी से फैली कि वह खुद को बचा नहीं सकी. मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. मृतका की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है.
मौके पर पहुंची पुलिस और टीमें
घटना की सूचना मिलते ही लालसोट थानाधिकारी पवन कुमार जाट मौके पर पहुंचे. पुलिस ने हालात का जायजा लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर लालसोट डॉक्टर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी की टीमें भी मौके पर बुलाई गईं. टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और कमरे की स्थिति की जांच की. आग कैसे लगी और किन हालात में लगी, इसे लेकर जांच जारी है.
पिता ने दर्ज कराई दहेज हत्या की FIR
घटना के बाद मामला नया मोड़ ले गया. मृतका रीना के पिता रामलाल ने लालसोट थाने में FIR दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी बेटी की मौत को दहेज हत्या बताते हुए रीना के पति, देवर, सास, ससुर और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. FIR में यह भी जिक्र किया गया है कि पहले भी कई बार हत्या का प्रयास किया गया था. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जाता था. अब पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
जांच जारी, कई सवाल बाकी
दौसा जिले के इस मामले ने इलाके में हलचल मचा दी है. एक तरफ शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई, तो दूसरी तरफ दहेज हत्या का आरोप लगा है. लालसोट थाना पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. एफएसएल टीम की रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्य अब आगे की दिशा तय करेंगे. फिलहाल परिवार में मातम है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.