Dausa Viral Video Fact Check: दौसा में घोड़ी पर ‘ब्लिंकिट’ बैग टांगकर जा रहे बुजुर्ग गिर्राज गुर्जर का वीडियो वायरल हुआ, जिसे लोग ऑनलाइन डिलीवरी मान रहे थे. फैक्ट-चेक में पता चला कि वे डिलीवरी बॉय नहीं, बल्कि शादी में घोड़ी ले जाने वाले शख्स हैं. उन्होंने केवल सामान रखने के लिए उस बैग का इस्तेमाल किया था.
वीडियो की जब गहराई से पड़ताल की गई. तो पता चला कि यह दृश्य दौसा जिले में नेशनल हाईवे-21 पर कलेक्ट्रेट चौराहे के पास का है. वीडियो में सड़क किनारे लगे बोर्ड पर आगरा और खान भांकरी की दिशा भी साफ नजर आ रही है. जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग का नाम गिर्राज गुर्जर है. जो दौसा के खेरवाल गांव के रहने वाले हैं. गिर्राज गुर्जर किसी ऑनलाइन कंपनी में काम नहीं करते. बल्कि उनके पास एक घोड़ी है. जिसे वे शादियों और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में दूल्हे की निकासी (बिंदोरी) के लिए किराए पर भेजते हैं.
डिलीवरी बैग के पीछे का ‘देसी जुगाड़’
दरअसल. यह पूरा मामला 22 फरवरी का है जब गिर्राज गुर्जर अपने गांव से खान भांकरी में एक शादी समारोह के लिए जा रहे थे. उन्होंने अपनी घोड़ी की साज-सज्जा का सामान. जैसे कि घुंघरू और अन्य सजावटी सामग्री रखने के लिए उस पुराने डिलीवरी बैग का इस्तेमाल किया था. बुजुर्ग ने इसे केवल एक मजबूत बैग समझकर पीठ पर टांग लिया था. ताकि घोड़ी चलाने में आसानी रहे. इसी दौरान हाईवे पर गुजर रहे किसी कार सवार ने उनका वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर गलत जानकारी के साथ वायरल हो गया.
फैक्ट चेक: नहीं है कोई ऑनलाइन डिलीवरी
वायरल हो रहे दावों के विपरीत गिर्राज गुर्जर का किसी भी डिलीवरी सेवा से कोई लेना-देना नहीं है. पारंपरिक घोड़ी और आधुनिक ब्रांड के बैग का यह मेल भले ही इंटरनेट पर ‘फ्यूचरिस्टिक’ लग रहा हो. लेकिन हकीकत में यह केवल एक साधारण ग्रामीण का देसी जुगाड़ था. बुजुर्ग ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनका यह बैग उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना देगा. फिलहाल यह वीडियो अभी भी शेयर किया जा रहा है. लेकिन अब लोग इसकी असलियत जानकर मुस्कुरा रहे हैं.
About the Author
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a seasoned multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience across digital media, social media management, video production, editing, content…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.