बेतिया के नवलपुर थाना क्षेत्र में पांच जनवरी की रात करीब 11 बजे मां के साथ शौच के लिए गई एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बाइक सवार बदमाश युवती को जबरन उठाकर फरार हो गए।
इस संबंध में अपहृत युवती की मां ने नवलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, सिसवा बैरागी गांव निवासी बिरजू साह और उसके परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
युवती को जबरन बाइक पर बैठा, सरेह की ओर फरार हो गया
एफआईआर के मुताबिक, युवती अपनी मां के साथ घर के बगल सरेह में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बिरजू साह अपने एक अज्ञात सहयोगी के साथ वहां पहुंचा। उसने युवती को जबरन बाइक पर बैठाया और सरेह की ओर फरार हो गया।
आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई
मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुटे और खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन जब युवती की मां आरोपी के घर पहुंची, तो आरोप है कि आरोपी के माता-पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.