दतिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मंत्री विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ घंटा बजाकर प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक
कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सिविल लाइन रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास माई कृपा की ओर रवाना हुए, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही राजघाट तिराहे पर रोक लिया, जहां कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक दांगी ने कहा कि पूरे देश में इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बताया जा रहा है, लेकिन इस हादसे ने सरकार की पोल खोल दी है। उन्होंने मंत्री विजयवर्गीय के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.