दसूहा में कर्मचारियों से मारपीट कर लुटेरे डेढ़ लाख रुपए लूट ले गए।
होशियारपुर जिले में टांडा के पास गिल गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की घटना हुई। मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरों ने पंप कर्मचारी को पीटकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।
यह वारदात मंगलवार रात करीब 11:15 बजे हुई, जब पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। गिलजियान गांव के युवराज सिंह और पुल पुख्ता गांव के गुरजीत सिंह नामक कर्मचारी कार्यालय में सो रहे थे।इसी दौरान, दो लुटेरे दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने सोते हुए युवराज सिंह पर हंसिया से हमला किया और दोनों कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।
पेट्रोल पंप आफिस में की तोड़फोड़
लुटेरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। जाते समय बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कार्यालय में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों की एलईडी भी तोड़ दी।
यह पूरी वारदात पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंप मालिक कुलविंदर सिंह बब्बल से घटना और नुकसान के बारे में जानकारी ली है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.