ये भी पढ़ें: मातम में बदलीं खुशियां, शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, जीजा गंभीर घायल
वृत्ताधिकारी राम प्रताप ने बताया कि एटीएम में कुल 12 लाख रुपये से कुछ अधिक राशि थी, जिसमें से ज्यादातर नकदी लूटेरों ने ले ली। दिन में एटीएम की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात रहता है, लेकिन रात 12 बजे शटर बंद करके वह घर चला गया था। बदमाशों ने इसी मौके का फायदा उठाया।
पुलिस ने बताया कि लूटेरों की संख्या और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक संदिग्ध कार की तलाश की जा रही है जो रात में गांव के आसपास देखी गई थी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। ग्रामीणों में दहशत है। लोग कह रहे हैं कि गांव में पहली बार इतनी बड़ी और इतनी प्लानिंग वाली लूट हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और
अंतरराज्यीय गैस कटर गिरोह की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और लूटे गए DVR व नकदी की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.