यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दरभंगा और पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. दरभंगा से ट्रेन संख्या 05563 7 दिसंबर को चलेगी, जबकि पटना से ट्रेन संख्या 02309 और 02395 6, 7 और 8 दिसंबर को चलेंगी. यह कदम इस रूट के यात्रियों को सुगम यात्रा का अवसर देने के लिए उठाया गया है.
दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 07 दिसम्बर को 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 21.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
2. गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 09 दिसम्बर को 00.05 बजे खुलकर 23.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
पटना से खुलने वाली ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 06 एवं 08 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
2. गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 07 एवं 09 दिसम्बर को 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुंचेगी.
3. गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 07 दिसम्बर को 20.30 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
4. गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 08 दिसम्बर को 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 14.00 बजे पटना पहुंचेगी.
रेलवे के इस प्रयास से अब दरभंगा या फिर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए सफर करने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. अब उन्हें बेहतर यात्रा के साथ सुगम यात्रा का भी अनुभव प्राप्त होगा. बताते चले कि रेलवे के द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेन का परिचालन यत्रियों के सुविधा को देखते हुए किया जा रह है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.