दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर प्रकाशित होने के बाद कमतौल थाना पुलिस और एसडीपीओ सदर-2 शुभेन्द्र कुमार सुमन भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शांति को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है और किसी प्रकार का तनाव नहीं है। पुलिस ने आरोपी के घर और उसके रिश्तेदारों के घर जाकर पूछताछ भी की। परिजनों ने 5 फरवरी को थाने में आवेदन दिया था पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घटना 28 जनवरी 2026 को हुई थी, जबकि 5 फरवरी 2026 को कमतौल थाना में आवेदन दिया गया। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद तीन-चार दिनों तक बच्ची की तलाश रिश्तेदारों, आसपास के इलाकों, चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशन पर की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना में शिकायत दर्ज कराई। युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया आवेदन के अनुसार, पीड़िता हिंदू समुदाय से है, जबकि आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद सितारे पुत्र जमाहिर नदाफ के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित परिवार आरोपी सहित उसके भाईयों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि 4 सितंबर 2025 को आरोपी और उसके भाइयों द्वारा उनके घर में लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में कमतौल थाना में प्राथमिकी संख्या 195/25 दर्ज हुई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद आरोपी लगातार उन्हें धमकी दे रहा था और बदला लेने की बात कहता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.