दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि लहेरियासराय टावर से कर्पूरी चौक तक बाइक ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. वाहन चालक लोहिया चौक मार्ग से कर्पूरी चौक तक पहुंच सकेंगे.
लहेरियासराय टावर से कर्पूरी चौक तक बाइक प्रतिबंधत
दरभंगा जिला अधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि लहेरियासराय टावर से कर्पूरी चौक तक बाइक ले जाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. वाहन चालक लोहिया चौक मार्ग से कर्पूरी चौक तक पहुंच सकेंगे. वहीं, नाका नंबर 6 से लोहिया चौक की ओर बाइक से आने पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.
बाइक सवार कौन से मार्ग का करें उपयोग
इसका मतलब है कि बाइक सवारों को लहरिया सराय टावर से कर्पूरी चौक तक जाने के लिए लोहिया चौक मार्ग का उपयोग करना होगा. वहीं, नाका नंबर 6 से लोहिया चौक की ओर आने वाले बाइक सवारों को कर्पूरी चौक लहेरियासराय मार्ग का उपयोग करना होगा.
चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती
डीएम ने डीटीओ को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शहर में चलने वाले सभी ऑटो और टोटो के परमिट, रूट किराया, नियम और सुरक्षा मानकों की सघनता से जांच करें. प्रमुख चौक चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी.
जिले में वन वे सिस्टम को लागू
बाइक सवारों को यह नियम जानना आवश्यक है, नहीं तो दरभंगा की इन सड़कों पर उनका चलान कट सकता है. इसलिए, बाइक स्टार्ट करने से पहले यह नियम जान लें और शहर में जाम की समस्या को कम करने में सहयोग करें. मिली जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए इस तरह के वन वे सिस्टम को लागू किया है. जिसका पालन नहीं करने वाले बाइक सवारों की चलान भी कटनी शुरु हो गई है .
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.