दरभंगा के बहेड़ा थाना में डायल 112 में तैनात पीटीसी जवान सुशील कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 2 फरवरी 2026 को दिन में बाइक मरम्मत कराने के लिए दरभंगा जाने की बात कहकर थाना से निकले थे, लेकिन रात 8 बजे नहीं लौटे। न ही किसी प्रसार की सूचना दी। थाना प्रशासन की ओर से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन सुशील कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं, 4 फरवरी को सुबह 11 बजे तक भी उन्होंने योगदान नहीं दिया, जिससे विभागीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक (पीरो) सह थानाध्यक्ष बहेड़ा की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा गया। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार सामान्य जीवन यापन भत्ता देय होगा। उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.