MLA Maithili Thakur Mother Bag Stolen News: दरभंगा में विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर का पर्स गाड़ी से चोरी हो गया है, जिसमें हीरे के गहने और महंगी घड़ी थी. पुलिस जांच में जुटी है. वहीं, माना जा रहा है कि लाखों का नुकसान हुआ है.
बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां का गहने का बैग चोरी
गाड़ी में रखा पर्स चोरी
जानकारी के अनुसार अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक बैठक के दौरान भारती ठाकुर ने अपना पर्स गाड़ी में छोड़ दिया था. जहां बैठक से लौटने पर जब उन्होंने गाड़ी चेक किया तो पर्स गायब मिला. पर्स में उनके हीरे जड़ित गहने, कीमती घड़ी और अन्य मूल्यवान सामान रखे हुए थे. वहीं, चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी से पर्स निकालकर फरार हो गए. यह घटना तब हुई. जब विधायक की मां बैठक में व्यस्त थीं और गाड़ी बाहर खड़ी की थी.
चोरी की दर्ज कराई शिकायत
हीरे के गहने और घड़ी गायब
वहीं, इस चोरी की घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि चोरों ने मौके का फायदा उठाकर यह वारदात अंजाम दिया है जहां चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है, जिसमें हीरे के गहने और महंगी घड़ी मुख्य है. यह घटना बिहार में बढ़ते अपराध की ओर इशारा करती है, जहां एक विधायक के परिवार का भी सामान सुरक्षित नहीं बच रहा है. विधायक मैथिली ठाकुर, जो एक प्रसिद्ध लोक गायिका भी हैं, इस घटना से काफी आहत हैं. पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.