Darbhanga Hathauri Gaon Kothi: दरभंगा के हथौड़ी कोठी गांव में अंग्रेजों के जमाने का एक ऐतिहासिक बंगला है, जिसे एम.आई. फिंग्स नाम की ब्रिटिश महिला अधिकारी से 1947 में 13 लाख रुपए में खरीदा गया था. यह बंगला आज भी अपने गौरव के साथ खड़ा है.
ब्रिटिश महिला अधिकारी की थी यह कोठी
इस बंगले में एम.आई. फिंग्स नाम की एक ब्रिटिश महिला अधिकारी अपने परिवार के साथ रहती थी. इस क्षेत्र की पूरी बागडोर उसके हाथों में थी. जब आजादी के दीवाने अंग्रेजों को खड़े होकर भारत से बाहर भगा रहे थे तो इस बंगले को अंग्रेजी हुकूमत ने यहां के एक जमींदार के हाथों बेचा और फिर यहां से निकल गए.
इस बंगले की कहानी बहुत है रोचक
अब आज भी उनके वंशज इस कोठी में रहते हैं और इसे पूरा मेंटेन करके रखे हुए हैं. यहां रहने वाले व्यक्ति बताते हैं कि 1947 में अंग्रेजी हुकूमत की जो महिला अधिकारी थी, उनसे उनके पूर्वजों ने खरीदा था. उस वक्त 13 लाख रुपए में इस कोठी को खरीदा गया था.
14 कमरों की है यह कोठी
इस कोठी में कुल 14 कमरे हैं, जो कि सिर्फ भवन साथ कैट में बना हुआ है. यह बंगला आज भी अपने पुराने गौरव के साथ खड़ा है और इसकी कहानी बहुत ही रोचक है. यह बंगला गुलाम भारत की विरासत का एक हिस्सा है और इसे संरक्षित करने की जरूरत है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.