बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से फरवरी में मल्लयुद्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस साल इस प्रतियोगिता का नाम ‘दंगल’ रखा गया है। दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 14 और 15 फरवरी को संभावित है। इस बार दंगल का आयोजन जमुई के एसके सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें प्रथम आने वाले को 1 लाख रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 50 हजार और तीसरे स्थान वाले को 25 हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन होगी एंट्री बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एंट्री ऑनलाइन होगी। इसके लिए पोर्टल खोला जाएगा जिसमें लिंक के माध्यम से खिलाड़ी उसमें रजिस्टर कर सकते हैं। वेट कैटेगरी के अनुसार खिलाड़ी अपना एंट्री डाल सकते हैं। खासबात यह है कि हर खिलाड़ी को ऑनलाइन ही पता चल जाएगा कि उनका मुकाबला किस खिलाड़ी के साथ होगा, ताकि पारदर्शिता के साथ मल्लयुद्ध प्रतियोगिता का आयोजन हो। लड़कों के 4 और लड़कियों के 3 वेट कैटेगरी में होगी प्रतियोगिता रवीन्द्रण शंकरण ने आगे बताया कि, हर साल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से मल्लयुद्ध का कार्यक्रम किया जाता है। मेरा आग्रह है कि बिहार में जितने भी मल्लयुद्ध के अखाड़े हैं, जैसे बेतिया बगहा से लेकर गया और बक्सर से लेकर मुंगेर भागलपुर तक, सभी इस कार्यक्रम में भाग लें। इस प्रतियोगिता का आयोजन लड़कों के लिए चार वेट कैटेगरी में और लड़कियों के लिए तीन वेट कैटेगरी में होगा। इस प्रतियोगिता की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन 14 और 15 फरवरी को यह संभावित है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.