अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत जारी है। बिहार में भी रसोई गैस का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। पटना के बिहटा में रविवार सुबह 4 बजे से गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन नजर आई। वहीं, दानापुर और बगहा में गैस सिलेंडर आने के बाद भी उसे बांटा नहीं गया तो नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार में नए गैस कनेक्शन पर रोक लग गई है। गैस एजेंसियां नए कनेक्शन पर रोक के साथ ही जिन उपभोक्ताओं के पास एक सिलेंडर है, उन्हें दूसरा सिलेंडर भी नहीं दे रहीं हैं। इधर, सिलेंडर की कमी का असर अब बाजार पर भी दिखने लगा है। गैस उपलब्ध नहीं होने की वजह से लकड़ी और कोयले की मांग बढ़ गई है, जिससे इनके दाम भी तेजी से बढ़े हैं। साथ ही इंडक्शन के दाम भी करीब पांच गुना तक बढ़ गए हैं। गैस एजेंसियों से आई तस्वीरें देखिए… नए गैस कनेक्शन पर रोक बिहार में नए गैस कनेक्शन पर रोक लग गई है। गैस एजेंसियां नए कनेक्शन पर रोक के साथ ही जिन उपभोक्ताओं के पास एक सिलेंडर है, उन्हें दूसरा सिलेंडर भी नहीं दे रहीं हैं। एजेंसियां लोगों को बैरंग लौटा रही हैं। इससे आम लोग परेशान हैं। शनिवार को राजधानी के पाटलिपुत्र, राजीव नगर और आशियाना-दीघा रोड की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। अखंड ज्योति एजेंसी पहुंची रीता देवी ने बताया, “नियम के तहत सिक्योरिटी मनी देकर सिंगल सिलेंडर को डबल कराना चाहती हूं, लेकिन एजेंसी ने साफ मना कर दिया।” यही हाल उत्सव गैस और सिमोली गैस एजेंसी का भी है, जहां नए कनेक्शन के लिए आने बाले लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल मखनिया कुआं, कंकड़बाग, अशोक राजपथ जैसे इलाकों में छात्रों का है। IOCL के एरिया सेल्स मैनेजर विनीत कुमार सेठ ने कहा, ‘हमारी प्राथमिकता पुराने कंज्यूमर को LPG सिलेंडर उपलब्ध कराना है। नया कनेक्शन जारी करने की स्थिति में कंज्यूमर के लिए पूरा सिस्टम लगाना होगा। इसलिए इसे रोका गया है। कार्टूनिस्ट की नजर से…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.