मधुबनी प्रधान डाकघर परिसर में गुरुवार को डाक विभाग द्वारा ‘डाक चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना से पहुंची डाक चौपाल की विशेष गाड़ी द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई।
डाक अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि वर्तमान में डाक विभाग के सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए काम करना आसान हुआ है और विभाग के कामकाज में पारदर्शिता भी आई है। उन्होंने जनजागरूकता के उद्देश्य से पहुंचे डाक चौपाल वाहन का स्वागत किया और इसके उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
डाक विभाग द्वारा खाता खोलने का अभियान चलाया जा रहा
सहायक डाकपाल महेश कुमार महतो ने कन्या समृद्धि योजना, पीएलआई (डाक जीवन बीमा) और आरपीएलआई (ग्रामीण डाक जीवन बीमा) जैसी कई लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रभारी पोस्ट मास्टर चंद्रानंद झा ने कहा कि डाक विभाग में निवेश और इसकी सभी सेवाएं सुरक्षित एवं विश्वसनीय हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में डाक विभाग द्वारा खाता खोलने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आधे घंटे में खाता खोला जा रहा है। इस कार्यक्रम में आदित्य कुमार झा, संजय कुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, मनमोहन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, सत्येंद्र कुमार, तलत जहां, रंजीत कुमार सहित कई डाक कर्मी उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.