Last Updated:
Aquarius Horoscope Today 01 March 2026: 01 मार्च 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मानसिक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. पुरानी यादें और करियर की धीमी प्रगति को लेकर चिंता बढ़ सकती है. हालांकि रिलेशनशिप में पार्टनर का साथ सुकून देगा और दिन बेहतर बना सकता है. धैर्य रखें, सूर्य देव को गेहूं-गुड़ दान करें, जल्द सफलता के संकेत मिलेंगे.
मानसिक स्थिति: पास्ट की यादें करेंगी परेशान
आज कुंभ राशि के जातक थोड़े डिप्रेस्ड और चिंतित महसूस कर सकते हैं. ऐसा लग सकता है कि जीवन में सब कुछ छूटता जा रहा है या रुक गया है. पुरानी यादें और बीती बातें मन को बार-बार विचलित कर सकती हैं. ऐसे समय में खुद को संभालना और वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है.
करियर: फोकस बनाए रखें, जल्द दिखेगी ग्रोथ
करियर में फिलहाल ग्रोथ या सफलता साफ नजर नहीं आ रही है, जिस वजह से तनाव बढ़ सकता है. लेकिन यह समय धैर्य रखने का है. अपने काम पर पूरा फोकस रखें और किसी पुराने संपर्क या सहकर्मी से बातचीत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. आने वाले समय में बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं.
रिलेशनशिप: पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल
रिलेशनशिप के मामले में दिन अच्छा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताकर सुकून महसूस करेंगे. आपसी समझ और सहयोग से लव लाइफ मजबूत होगी. आज का दिन रिश्ते को और गहरा बनाने का अवसर दे सकता है.
बिजनेस और व्यापार: रुके कामों में मिलेगी तरक्की
अगर व्यापार या बिजनेस में काम रुके हुए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. धीरे-धीरे स्थितियां अनुकूल होंगी और तरक्की के अवसर मिलेंगे. धैर्य और सही रणनीति से आगे बढ़ें.
उपाय, लकी कलर और लकी नंबर
आज सूर्य देव के नाम पर गेहूं और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा. लकी कलर: ग्रीन, रेड और येलो. लकी नंबर: 7, 4, 10. कुल मिलाकर, आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.