Aaj Ka Kanya Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. आज दिन की शुरुआत ही अशुभ समाचार के साथ हो सकती है. समय आगे बढ़ेगा, कामकाज में बाधाएं महसूस हो सकती हैं. आपको हर छोटे-बड़े कार्य को पूरा करने जैसे-जैसे के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
जल्दबाजी मे किया हुआ काम आपको कर सकता है नुकसान
कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें. धैर्य और समझदारी से लिए गए फैसले ही आपके लिए लाभदायक रहेंगे.सहकर्मियों या अधिकारियों से किसी भी तरह के बेवजह के विवाद से बचें क्योंकि आज छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए.आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है. आज भाई-बहनों में से कोई आपसे पैसों की मदद मांग सकता है. आप भावनाओं में आकर मदद तो कर देंगे, लेकिन इससे आपका बजट बिगड़ सकता है.इसलिए उधार देते समय अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान अवश्य रखें, अन्यथा आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है.
आज मानसिक थकावट रह सकती
मानसिक रूप से आज मन कुछ परेशान रह सकता है. ऐसे में नकारात्मक सोच से दूर रहें.आज आध्यात्मिक बातें सुनना, मंत्र जाप या ध्यान करना आपके मन को शांति प्रदान करेगा.किसी भी प्रकार के बेफिजूल वाद-विवाद में न उलझें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है.दांपत्य जीवन में सुधार की आवश्यकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें. प्रेम संबंधों में आज जल्दबाजी या दबाव बनाना उचित नहीं है, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है.
स्वास्थ के प्रति रहे सतर्क
स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. लापरवाही करने पर शारीरिक कष्ट या थकान महसूस हो सकती है. खान-पान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें.
शुभ रंग-हरा आज कही निकलने से पहले हरा रंग का रुमाल पॉकेट मे जरूर रखे.
दिशाशूल: आज दक्षिण दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है. यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या मीठा खाकर घर से निकलें.
उपाय: आज सुबह पीला वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करे और भगवान विष्णु के 11 सहस्त्र नामो का जाप करे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.