Aaj ka Vrishchik Rashifal 7 january 2026: आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक जमीन ले सकते हैं, घर का निर्माण करवा सकते हैं और वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का समय उनके लिए अति उत्तम है . वही सूर्य और मंगल द्वितीयस्त होने के कारण भयाक्रांत कारक योग बन रहा है, बेवजह पैसे खर्च होंगे ऐसा भी योग बन रहा है .परंतु बुद्ध और शुक्र द्वितीयस्त होने के कारण यानि द्वितीय भाव में होने के
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक जमीन ले सकते हैं. घर का निर्माण करवा सकते हैं और वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का समय उनके लिए अति उत्तम है. वहीं सूर्य और मंगल द्वितीयस्त होने के कारण भयाक्रांत कारक योग बन रहा है. बेवजह पैसे खर्च होंगे ऐसा भी योग बन रहा है. परंतु बुद्ध और शुक्र द्वितीयस्त होने के कारण यानि द्वितीय भाव में होने के कारण धन प्राप्ति कारक योग भी बन रहा है, यानी आपके पैसे कहीं फंसे हुए हैं तो आज आपको मिल सकता है.
शनि राहु अशुभत्व कारक योग बन रहा है, साथ में अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि कारक योग बन रहा है. अतः वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज बुधवार होने के कारण अपामार्ग जिसे चिड़चिड़ी कहते हैं, उसके जड़ को पुरुष वर्ग अपने दाहिने भुजा पर तो महिला वर्ग अपने बाएं भुजा पर हरे कपड़े में बांधकर धारण करें, जिससे शुभतत्व की प्राप्ति होगी. साथ में आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ करना चाहिए. वाल्मीकि कृति सुंदर कांड का पाठ और विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने से शुभत्वों की प्राप्ति होगी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.