Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 December: ज्योतिषाचार्य डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिए 27 दिसंबर 2025 को धन लाभ के योग हैं. परंतु शत्रु वृद्धि और धन ह्रास की संभावना भी है. ऐसे में कुछ सावधानी जरूरी है. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल कैसा रहेगा. साथ ही इसके प्रभाव और उपाय क्या हैं?
ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव
द्वितीय शुक्र होने के कारण धन आगमन करक योग प्रबल बन रहा है. आज के दिन धन की प्राप्ति होगी. परंतु बृहस्पति अष्टमस्ट होने के कारण क्लेश कारक योग बन रहा है. सूर्य एवं बुध भयाक्रांत कारक योग बन रहा है. मंगल धन ह्रास कारक योग बन रहा है. राहु, शनि केतु प्रतिकूलता स्थिति में होने के कारण अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि शोकाकुल रहना इत्यादि अशुभत्व कारक योग बन रहा है.
शनिवार होने के कारण काला तिल गुड़ जल मिश्रित कल के प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे के बीच में पीपल वृक्ष के जड़ में अर्पण करें. विशेष परिस्थिति में काला उड़द के आटा का दीपक निर्माण करके काला कपड़ा का बत्ती निर्माण करके तिल तेल का दीपक प्रदान करें. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक को कला रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए. बाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें. पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें. तथा दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ अध्याय का पाठ करें.
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष सलाह
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, धन ह्रास होने की संभावना है. शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए, अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि हो सकती है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.