Aaj ka Vrishchik Rashifal 17 January: माघ कृष्ण नरक निवारण चतुर्दशी 17 जनवरी का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ और मानसिक चुनौतियों का मिला-जुला परिणाम लेकर आया है. दरभंगा के ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से धन आगमन के प्रबल योग तो बन रहे हैं. लेकिन बृहस्पति और शनि की चाल क्लेश और संतान पक्ष में चिंता पैदा कर सकती है. ग्रहों के इन अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए जानें विशेष सलाह.
ग्रहों की स्थिति: लाभ और हानि का गणित
डॉ.झा के अनुसार आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति आर्थिक रूप से सुखद है. सूर्य के तृतीय भाव में होने से धन आगमन का प्रबल योग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा के धनु राशि में होकर द्वितीय भाव में स्थित होने से ‘धन-प्रद कारक’ योग बन रहा है. जो निवेश या रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए शुभ है.
हालांकि, अन्य ग्रहों की स्थिति सावधानी की ओर इशारा कर रही है. मंगल के द्वितीय भाव में होने से धन ह्रास (खर्च) के योग हैं, जबकि बुध के तृतीय भाव में होने से मन में अज्ञात भय बना रह सकता है. सबसे चुनौतीपूर्ण स्थिति अष्टम भाव में बृहस्पति की है. जिसके कारण शारीरिक कष्ट या अनेक प्रकार के क्लेश हो सकते हैं. शुक्र और केतु के प्रभाव से मन शोकाकुल रह सकता है. वहीं शनि के पंचम भाव में होने से संतान पक्ष और धन के मामले में सावधानी बरतनी होगी.
अशुभ प्रभावों को कम करने के उपाय
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने और शुभता प्राप्त करने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष उपाय करने चाहिए.
दान और पहनावा
आज के दिन काले रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होगा. किसी योग्य ब्राह्मण को लोहे का कोई पात्र या छोटा शस्त्र दान करें.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.