Aaj ka Vrishchik Rashifal 16 February 2026: वृश्चिक राशिवालों के लिए सोमवार को दिन काफी बढ़िया रहेगा. ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री के अनुसार 16 फरवरी 2026 सोमवार को ग्रहों की शुभ स्थिति रहेगी. इससे सकारात्मक ऊर्जा, अनायास यात्रा, व्यापार में अवसर मिलेगा. जानिए राशिफल और उपाय.
अचानक बना रहा है ये योग
व्यापारिक और यात्रा के दृष्टिकोण से विश्लेषण करते हुए शिवनाथ शास्त्री जी ने संकेत दिया है कि इस दिन अनायास यात्रा के योग प्रबल बन रहे हैं. यानी जातकों को अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. हालांकि, उन्होंने एक विशेष सावधानी भी साझा की है. व्यापारिक चर्चाओं के बीच यात्रा में कुछ अवरोध भी आ सकते हैं या यात्रा अंतिम समय पर रुक सकती है. विशेष रूप से श्वेत (सफेद) और रक्त (लाल) वस्तुओं के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आपसी विचार-विमर्श और सौदों के अवसर तो बनेंगे. लेकिन उन्हें अपनी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता होगी.
दही का भोजन करना फलदायी
खान-पान और दैनिक आचरण के लिए शास्त्री जी ने सरल लेकिन प्रभावी उपाय बताए हैं. उनके अनुसार, सोमवार के दिन दही का भोजन करना विशेष रूप से शुभ फलदायी और सफलता की सिद्धि कराने वाला साबित होगा. दही का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह दिन की शुभता को बढ़ाता है. इसके अतिरिक्त, उन्होंने बाघाम्बर (व्याघ्र चर्म के रंग के सदृश) को फलदायी बताया है. जो लोग अंक ज्योतिष में विश्वास रखते हैं. उनके लिए शास्त्री जी ने 2, 4, 6 और 8 को इस दिन के लिए शुभ अंक घोषित किया है. जिनका प्रयोग महत्वपूर्ण निर्णयों में किया जा सकता है.
महादेव को करें ये अर्पित
आध्यात्मिक पक्ष पर जोर देते हुए ज्योतिषाचार्य शिवनाथ शास्त्री ने भक्तों को भगवान शिव की शरण में जाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि सोमवार का पूर्ण लाभ लेने के लिए जातकों को शिव मंदिर जाकर महादेव पर जल और दूध अर्पित करना चाहिए. शिवजी का अभिषेक करने से न केवल मानसिक शांति प्राप्त होगी. ग्रहों के प्रतिकूल प्रभाव भी शांत होंगे. ज्योतिषाचार्य का मानना है कि श्रद्धापूर्वक किया गया यह छोटा सा उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के द्वार खोल सकता है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.