Aaj Ka Tula Rashifal 28 December 2025: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुस्कुराहट और सुकून लेकर आ रहा है. पिछले दो दिनों से जो स्वास्थ्य और मानसिक परेशानियां आपको घेर रही थीं, आज उनसे बड़ी राहत मिलने के संकेत हैं.आज का दिन प्यार जताने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए बेहद शुभ है.
रिश्ते, जीवनसाथी और लव लाइफ
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज रविवार की छुट्टी का आप पूरा आनंद अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ उठाएंगे. यदि पिछले कुछ दिनों में रिश्तों में किसी तरह की खटास या गलतफहमी आई थी, तो आज वही बातें मिठास में बदलती नजर आएंगी.आपका पार्टनर आज आपको कोई प्यारा सा सरप्राइज दे सकता है. साथ में डिनर, मूवी या कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा. आज का दिन प्यार जताने और रिश्तों को मजबूत करने के लिए बेहद शुभ है.
बिजनेस, पार्टनरशिप और सामाजिक मान-सम्मान
बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन काफी लकी रहने वाला है. यदि आप किसी नई पार्टनरशिप या सहयोग के बारे में सोच रहे हैं, तो आज उसका प्लान बनाने के लिए आपका दिमाग बहुत साफ और व्यावहारिक रहेगा. साझेदारी से जुड़े फैसलों में आज सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. आपकी पब्लिक इमेज आज मजबूत रहेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. लोग आपकी बातों और व्यवहार से प्रभावित होंगे.
स्वास्थ्य और ऊर्जा
सेहत के मामले में आज आपको गजब का सुधार देखने को मिलेगा. शरीर में ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी. मानसिक रूप से भी आप हल्का और खुश महसूस करेंगे. जो थकान या तनाव पिछले दिनों था, वह आज काफी हद तक खत्म हो जाएगा.
आज का महाउपाय
आज रविवार है और शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे दुर्गा अष्टमी का शुभ संयोग माना जाता है. यह दिन शक्ति, यश और सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष फलदायी होता है. सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें, जल में लाल चंदन या रोली अवश्य मिलाएं और प्रार्थना करें कि आपके वैवाहिक जीवन और कार्यक्षेत्र में और अधिक चमक आए.आज अष्टमी होने के कारण घर के मंदिर में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं. दीपक में एक लौंग और कपूर डालकर पूरे घर में उसकी धूनी दें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.