Aaj Ka Tula Rashifal 25 February 2026 : आज तुला राशि के लिए चंद्रमा वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं, हिमांशु दाधीच के अनुसार नए निवेश से बचें, पुराने कार्य पूरे करें, श्री गणेश जी की पूजा से मानसिक स्थिरता मिलेगी. अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन नए प्रोजेक्ट, बड़े निवेश या महत्वपूर्ण समझौते के लिए अनुकूल नहीं है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन नए प्रोजेक्ट, बड़े निवेश या महत्वपूर्ण समझौते के लिए अनुकूल नहीं है. विशेष रूप से शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या साझेदारी से जुड़े निर्णयों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. हालांकि यह समय पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने, लंबित फाइलें निपटाने और रुके हुए भुगतान प्राप्त करने के लिए अच्छा है. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज ऑफिस में संयम और धैर्य बनाए रखें. किसी सहकर्मी की बात का तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर स्थिति को समझें। विवेकपूर्ण निर्णय ही आपको लाभ दिलाएगा.
बिना मांगे सलाह देने से बचें
अष्टम भाव का चंद्रमा मन को थोड़ा संवेदनशील बना सकता है. छोटी-छोटी बातें भी अधिक प्रभाव डाल सकती हैं. परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप न करने दें और आपसी संवाद को प्राथमिकता दें. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें, गलतफहमियां दूर होंगी. बिना मांगे सलाह देने से बचें, अन्यथा बात उलटी पड़ सकती है.
तुला राशि वालों के लिए आज का महाउपाय
प्रातःकाल भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमःमंत्र का 108 बार श्रद्धापूर्वक जाप करें. इससे विघ्नों का नाश होगा, मानसिक स्थिरता प्राप्त होगी और अटके हुए कार्यों में गति आएगी. धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति रहेगी.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.