Aaj ka Tula Rashifal 21 january 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक राहत, सुकून और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा के पांचवें भाव में प्रवेश से तनाव, घरेलू अशांति और बेचैनी में कमी आएगी. दिमाग तेज और रचनात्मक रहेगा, नए आइडिया मिलेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और विद्यार्थियों व निवेश से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज मानसिक स्थिति की बात करें तो बीते दिनों से जो मन में बेचैनी, चिड़चिड़ापन और पारिवारिक तनाव बना हुआ था, वह आज धीरे-धीरे समाप्त होता नजर आएगा. आज आपका दिमाग काफी तेज और क्रिएटिव रहेगा. नए आइडिया आएंगे और आप चीजों को अलग नजरिए से सोच पाएंगे. जिन कार्यों में पिछले दिनों मन नहीं लग रहा था, उनमें आज रुचि बढ़ेगी.
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी
लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. पांचवें भाव में चंद्रमा का गोचर रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे. अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं या लंबे समय से नाराज चल रहे साथी को मनाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए सबसे उपयुक्त है. शादीशुदा लोगों के रिश्तों में भी अपनापन और समझ बढ़ेगी.
सही निर्णय के बल पर अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन खास है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और कठिन विषयों को समझने की क्षमता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल है. वहीं शेयर बाजार, ट्रेडिंग या निवेश से जुड़े लोगों को अपनी बुद्धि और सही निर्णय के बल पर अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.
आज का महाउपाय
आज का महाउपाय भी बेहद खास है. बुधवार का दिन है और गुप्त नवरात्रि भी चल रही है. ऐसे में गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें 21 दूर्वा घास अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं. साथ ही यदि संभव हो तो किसी गाय को हरा चारा या हरी पालक खिलाएं. यह उपाय आपकी बुद्धि को कुशाग्र करेगा, मानसिक शांति देगा और रुके हुए पैसों के रास्ते खोलने में सहायक होगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.