Aaj Ka Tula Rashifal 19 December 2025: तुला राशि के जातकों को आज सलाह है कि आज किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी तरह का बड़ा निवेश करें. शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज टालना ही बेहतर रहेगा. यह दिन “होल्ड” करने का है, न कि जोखिम उठाने का. शाम के बाद स्थितियां थोड़ी संभलती नजर आएंगी.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है. धन को लेकर मन में असुरक्षा या डर बना रह सकता है. आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि खर्च जरूरत से ज्यादा हो रहे हैं और आमदनी कम पड़ रही है. आज किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी तरह का बड़ा निवेश करें. शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला आज टालना ही बेहतर रहेगा. यह दिन होल्ड करने का है, न कि जोखिम उठाने का. शाम के बाद स्थितियां धीरे-धीरे संभलती नजर आएंगी.
प्रेम संबंधों के लिहाज से कैसा रहेगा दिन
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन थोड़ा नाजुक रह सकता है. आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात की उम्मीद या डिमांड कर सकता है, या फिर आपकी कही हुई किसी बात को गलत समझ सकता है. ऐसे में अहंकार को बीच में न आने दें. छोटी सी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है. शादीशुदा जातकों को भी जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखना होगा. शांत रहकर संवाद करेंगे तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
परिवार के माहौल को शांत बनाए रखने की जिम्मेदारी आज आपके कंधों पर ही रहेगी. घर के किसी सदस्य का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, लेकिन समझदारी और धैर्य से काम लेना जरूरी होगा. अच्छी बात यह है कि आज शुक्रवार है, जो तुला राशि का शुभ दिन माना जाता है. जैसे-जैसे शाम होगी, वैसे-वैसे मानसिक तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस होगा.
तुला राशि के लिए आज का उपाय
आज शुक्रवार और अमावस्या दोनों का संयोग है, इसलिए माता लक्ष्मी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है. शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं. इसके साथ ही किसी छोटी कन्या को या मंदिर में सफेद मिठाई जैसे खीर या बर्फी का दान करें. इस उपाय से मन को शांति मिलेगी और धन का प्रवाह बना रहेगा.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.