Aaj ka tula Rashifal 12 december: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से आज का समय अनुकूल है.वही मित्रों का सहयोग भरपूर मिलेगा.पारिवारिक लोगों का विश्वास अच्छा मिलता हुआ दिख रहा है.वही अध्यनरत्न विद्यार्थी के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है क्योंकि आलस्य के वजह से पढ़ाई में कमी की संभावना बनी हुई है.वही दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा.जीवनसाथी के द्वारा तनाव
तुला राशि के जातकों के दांपत्य जीवन की बात करें तो आज के दिन पति-पत्नी का खुशी से समय बिताएंगे. जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा. हालांकि, शाम के समय जीवनसाथी के द्वारा तनाव की संभावना बनती हुई दिख रही है. इसलिए आज आपको सतर्क रहना जरूरी ऐसा प्रतीत हो रहा है.
टूटी दोस्ती और टूटे ग्राहक आएंगे आपके करीब
तुला राशि वालों के आज के दिन के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का समय अनुकूल है. अपने से ऊंचे पद के लोगों का सहयोग मिलेगा. व्यापारिक क्षेत्र में भी आज का दिन सुखद रहेगा. अन्य दिनों की अपेक्षा व्यापार में अधिक बढ़ोतरी की संभावना है. व्यापार के प्रति जागरूकता भी अधिक होती हुई दिख रही है. ऐसा माहौल बनता भी दिख रहा है कि जो लोग आपसे बहुत दिनों से कटे हुये हैं उनसे भी आज आपकी दोस्ती सुधरेगी.
आज के दिन पहनें इस रंग के कपड़े, जानें उपाय
तुला राशि के जातक आज अपनों से बड़े लोगों का आशीर्वाद लेकर अपने दिन की शुरुआत करें. इससे पूरा दिन ज्यादा बेहतर होगा. आज के दिन आप मां दुर्गा की पूजा करें. तुला राशि के लोग आज अपने लिये गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.