आज स्वाति नक्षत्र है. इस नक्षत्र में लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल योग बनते हैं. सिंह राशि के जातकों के जो काम सालभर से रुके हुए थे, उनके आज पूरे होने की संभावना है. शिक्षा, व्यापार, नौकरी, परिवार, धन, संपत्ति और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है.
शिक्षा और करियर राशिफल
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और नौकरी मिलने के योग भी बन रहे हैं. उच्च शिक्षा के लिए प्रयास करने वालों को थोड़ा अधिक मेहनत करनी होगी. नौकरीपेशा लोगों को आज छुट्टी के दिन भी अचानक कार्यालय से बुलावा आ सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो आज हल्की थकान महसूस हो सकती है. बदन दर्द, सिर दर्द या हल्का बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि समय पर आराम करने और खानपान का ध्यान रखने से राहत मिलने की संभावना है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. व्यापार सामान्य रूप से अच्छा चलेगा, लेकिन धन की आवक अपेक्षा से थोड़ी कम हो सकती है. कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा और उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. निवेश से पहले सोच-विचार करना जरूरी रहेगा.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में आज संयम रखना जरूरी होगा. सिंह राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. कम बोलना और सोच-समझकर बात करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा. पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ सकता है. आज परिवार के साथ घूमने-फिरने या किसी धार्मिक स्थल पर जाने के योग भी बन रहे हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज आलस्य से दूर रहना चाहिए और अपने रोजमर्रा के काम समय पर पूरे करने चाहिए. घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिनकी आवभगत में समय लग सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.