Aaj Ka Singh Rashifal 10 January 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ हद तक मुश्किलों भरा रह सकता है. सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जबकि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को पिता-पुत्र का संबंध बताया गया है, लेकिन दोनों ग्रहों के स्वभाव में मतभेद भी माने जाते हैं. इसी कारण आज इस ग्रह योग का प्रभाव सिंह राशि के जातकों पर दिखाई दे सकता है.
खरगोन जिले के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं धर्म गुरु पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार शनिवार, 10 जनवरी 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला लेकिन कुछ हद तक कष्टदायक रह सकता है. सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, जबकि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है.
सिंह राशिवालों का करियर और शिक्षा राशिफल
पंडित महेंद्र शुक्ला बताते हैं कि करियर के लिहाज से आज का दिन न तो बहुत अधिक शुभ रहेगा और न ही अत्यधिक कठिन. कार्यक्षेत्र में संतुलन बना रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को आज अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा. जो लोग सरकारी सेवा, प्रशासन या प्रबंधन से जुड़े हैं, उनके लिए दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक संकेत देता है. पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. शिक्षण कार्य से जुड़े अध्यापकों को भी आज संतोष और सम्मान की अनुभूति होगी.
सिंह राशिवालों का व्यापार और आर्थिक स्थिति
सिंह राशि के जातकों के लिए आज व्यापार और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है. व्यापारियों को नए सौदे मिलने के योग बन रहे हैं और पुराने ग्राहकों से लाभ हो सकता है. आय में धीरे-धीरे वृद्धि के संकेत हैं, लेकिन रुका हुआ पैसा तुरंत मिलने की संभावना कम रहेगी. यदि किसी प्रकार का कोर्ट केस या कानूनी मामला चल रहा है, तो उस पर आज धन खर्च हो सकता है. शेयर मार्केट से जुड़े जातकों को आज निवेश करते समय विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए. बिना सोच-समझ के किया गया निवेश नुकसान का कारण बन सकता है.
सिंह राशिवालों की स्वास्थ्य स्थिति
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा कहा जा सकता है, लेकिन पूरी तरह लापरवाह होना ठीक नहीं रहेगा. चोट लगने की संभावना बनी हुई है, खासकर पैरों से संबंधित परेशानी हो सकती है. चलते-फिरते या वाहन से उतरते-चढ़ते समय सावधानी बरतना जरूरी है. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी या छाती से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. खान-पान में संयम रखें और ठंडी व तली-भुनी चीजों से परहेज करें.
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. सप्ताहांत होने के कारण परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन अनुकूल है. प्रेमी युगल एक-दूसरे को समय देंगे, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. यात्रा, लेन-देन और महत्वपूर्ण फैसलों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं. आज शनि महाराज के दर्शन करना और जरूरतमंद को दान करना लाभकारी रहेगा. संयम और धैर्य के साथ बिताया गया दिन आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.