दांपत्य जीवन में भी किसी मुद्दे को लेकर विवाद होने के प्रबल योग हैं. घर की समस्याओं को लेकर चल रही चर्चाओं का असर जीवनसाथी की सेहत पर पड़ सकता है, जिससे अनावश्यक आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज चंद्रमा प्रतिकूल स्थिति में है, जिसके कारण मानसिक तनाव बना रह सकता है. आइए जानते हैं आज का राशिफल…
आज का मिथुन राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. चंद्रमा के गोचर के कारण किसी भी निर्णय को लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी. घर के किसी मुद्दे को लेकर जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा हो सकती है, लेकिन बात बिगड़ने से तनाव बढ़ सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से धन खर्च होने के योग हैं.
प्रेम संबंधों में भी विवाद की स्थिति बन सकती है. किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा बढ़कर बहस या झगड़े में बदल सकती है. आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, करियर के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण है. मिथुन राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी अजनबी व्यक्ति से नई और उपयोगी जानकारी मिल सकती है. छात्रों की तर्कशक्ति मजबूत रहेगी और वाकपटुता के कारण वे नए अवसर हासिल कर सकते हैं. कठिन विषयों को समझने में भी आसानी होगी. पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए आज नई योजना बनाई जा सकती है.
नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है. हाल ही में दिए गए इंटरव्यू का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है. आज ऑनलाइन या ऑफलाइन नौकरी के लिए आवेदन करना लाभदायक रहेगा. नए लोगों से संपर्क भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा.
आज मिथुन व्यावसायिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ और तरक्की के संकेत मिल रहे हैं. किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय को नई दिशा दे सकती है. पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है.
नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं. सीनियर द्वारा सौंपा गया कार्य समय पर पूरा न होने पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. बेहतर होगा कि केवल अपने काम पर ध्यान दें और अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाए रखें.
आज का उपाय: आज बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप रुके हुए कार्यों को गति देगा. बीज मंत्र का 108 बार जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.