Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 March 2026 : 17 मार्च 2026 को कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में पार्टनर के साथ छोटी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है, इसलिए रिश्तों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सफलता के संकेत मिल रहे हैं. काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन सकते हैं. हनुमान जी की पूजा और चमेली के तेल का दीपक जलाना आज शुभ माना गया है.
लव लाइफ
आज लव लाइफ में पार्टनर के साथ लेने-देने या किसी छोटी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है. ऐसे में कुंभ राशि वालों को अपने रिश्ते पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अपने पार्टनर को समझने और उन्हें मनाने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में फिर से मधुरता आ सकती है.
करियर और कार्यक्षेत्र
कामकाज के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आप जिस भी कार्य में मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है. काम के सिलसिले में बाहर यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन बदलते मौसम के कारण थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. विशेष रूप से बालों और सिर से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.
लकी कलर और लकी नंबर
आज कुंभ राशि के लिए लकी कलर रेड और ग्रीन रहेगा, जबकि लकी नंबर 1 शुभ माना गया है.
उपाय
आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलेगी.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.