Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 February 2026 : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शुभ है. शिवरात्रि और सोमवार का संयोग सफलता और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है. करियर और आर्थिक मामलों में संतुलन रहेगा, वहीं लव लाइफ में थोड़ा प्रयास जरूरी है. महादेव के मंदिर में उपाय करने से मनोकामनाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं.
आर्थिक स्थिति में रहेगा संतुलन
आज आपको पैसों को लेकर कंजूसी करने की जरूरत नहीं है. जितना आप सकारात्मक सोच के साथ खर्च करेंगे, उतना ही धन आपके पास वापस आने के संकेत हैं. आर्थिक संतुलन बना रहेगा और भविष्य के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं.
करियर में बैलेंस और नई प्लानिंग का समय
करियर के लिहाज से दिन संतुलित रहेगा. आप अपने काम और जिम्मेदारियों को अच्छे से मैनेज करेंगे. यदि जीवन में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज प्लानिंग करने का सही समय है. सफलता और ग्रोथ के संकेत तेजी से आपकी ओर बढ़ रहे हैं.
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत
स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को ज्यादा संतुलित और सकारात्मक महसूस करेंगे.
लकी कलर और लकी नंबर
आज आपका लकी कलर ग्रीन और रेड है.
लकी नंबर 4 और 1 आपके लिए शुभ रहेंगे.
करें ये विशेष उपाय, मनोकामना होगी पूरी
आज सोमवार के दिन महादेव के मंदिर जाकर अपनी मनोकामना मांगें. संतरे का जूस ग्रहण करें और एक सफेद कागज पर अपनी इच्छा लिखकर उसे जूस में प्रवाहित करें. नंदी महाराज के दाहिने कान को बंद कर बाएं कान में अपनी मनोकामना कहें. मान्यता है कि नंदी जी आपकी बात महादेव तक अवश्य पहुंचाते हैं और आपकी इच्छा पूरी होती है. आज का दिन आस्था, विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है. कुंभ राशि वालों के लिए यह सोमवार नई ऊर्जा और सफलता का संकेत दे रहा है.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.