Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 February 2026: आज कुंभ राशि वालों को पारिवारिक विवादों से बचने की सलाह दी जाती है. मेडिटेशन और संयम से मानसिक शांति बनी रहेगी. फाइनेंस और हेल्थ में लगातार सुधार के योग हैं. लंबे समय से अटके जजमेंट या फैसले में भी राहत मिलने की संभावना है.
विवाद से बचना होगा जरूरी
आज कहीं न कहीं फैमिली के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को तूल न दें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें. मन में उदासी या बेचैनी महसूस हो सकती है, ऐसे में खुद को कंट्रोल में रखें. मेडिटेशन और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी और विवाद की संभावना कम होगी.
पुरानी बातों को न उछालें
लव लाइफ में आज पुरानी बातों को लेकर अनबन हो सकती है. किसी भी तरह के कंफ्यूजन से बचें और बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें. धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला रिश्तों को मजबूत करेगा.
सेविंग को न छुएं
आज आर्थिक स्थिति को लेकर खास सावधानी बरतने की जरूरत है. जो भी सेविंग आपने करके रखी है, उसे खर्च न करें. आने वाला समय आपके लिए बेहतर संकेत दे रहा है, इसलिए भविष्य के लिए बचत बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.
सेहत में लगातार सुधार
कुंभ राशि वालों की हेल्थ पहले से बेहतर होती जा रही है. मानसिक शांति बनाए रखने से शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहेगी. आप बहुत दिनों से जिस जजमेंट या निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, वह आज या जल्द आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं. धैर्य रखें, समय आपके लिए अनुकूल है.
आज का शुभ संकेत और उपाय
लकी कलर: लाल और पीला
लकी नंबर: 9
उपाय
आज क्या न पहनें: काला कपड़ा पहनने से बचें
ग्रह स्थिति: सूर्य का साल और शनि का प्रभाव
उपाय: गुड़ और चने का भोग जरूर लगाएं
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.