Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 February 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य और समझदारी से काम लेने का है. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, हालांकि पुराने धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी. कामकाज में प्रगति धीमी रहेगी, लेकिन दिशा सही है.
कुंभ राशि वालों को मिलेगा पुराने विवादों से राहत, इन बातों का रखें ध्यान
आर्थिक स्थिति: लेन-देन से दूरी रखें, धन लाभ के संकेत
आज कुंभ राशि वालों को किसी भी प्रकार के आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचना चाहिए. राशि स्वामी शनि द्वितीय भाव के कोष में मीन राशि में अपने घर संचार कर रहे हैं, जो कर्मफल की सिद्धि का संकेत देता है. कहीं से पहले का कमा-कमाया धन मिलने की संभावना है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है.
करियर और योजनाएं: धीरे बढ़ेगा काम, दिशा रहेगी सही
कामकाज के क्षेत्र में आज चीजें थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ेंगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है. धैर्य और अनुशासन के साथ किए गए प्रयास भविष्य में बेहतर फल देंगे. किसी वरिष्ठ या अनुभवी महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
पारिवारिक और सामाजिक जीवन: रिश्तों में आएगी मजबूतीपरिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. बहुत समय से भाई-बंधुओं के साथ चला आ रहा विवाद आज बातचीत के जरिए सुलझ सकता है. रिश्तों में पारदर्शिता और संवाद से माहौल और बेहतर होगा. सामाजिक स्तर पर भी आपकी छवि मजबूत होगी.
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा दिन
सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. ज्यादा तनाव लेने से बचें और दिनचर्या संतुलित रखें. मानसिक शांति के लिए आराम और मनोरंजन का सहारा लें.
आज का लकी फैक्टर
लकी कलर: ग्रे (Grey) और नीला (Blue)
लकी नंबर: 4
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.