Aaj Ka Kumbh Rashifal 03 February 2026 : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बदलाव और सफलता का संकेत दे रहा है. करियर, व्यापार और नौकरी में मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. लव लाइफ में चल रहे विवाद खत्म होंगे और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा और बुध गोचर से बुद्धि व आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
मेहनत का मिलेगा पूरा फल
कुंभ राशि के जातक जिस काम में लगातार प्रयास कर रहे हैं, उसमें अब उन्हें ठोस सफलता मिलने के संकेत हैं. चाहे नया व्यवसाय शुरू करना हो या नई नौकरी जॉइन करना — हर क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं. आज थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम करने से व्यापार और कामकाज में बड़ा लाभ मिल सकता है. रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा.
जीवन में खत्म हुआ पुराना संघर्ष, शुरू हुआ नया दौर
टैरो संकेत बताते हैं कि कुंभ राशि वालों की जिंदगी का एक कठिन चरण अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है. जिन परेशानियों और मानसिक उलझनों से आप लंबे समय से जूझ रहे थे, उनका सर्कल अब क्लोज हो रहा है. ईश्वर की ओर से एक नया जजमेंट और नई दिशा मिल रही है, जो आपको सफलता और संतोष की ओर ले जाएगी.
विवाद खत्म, बढ़ेगा भरोसा
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ है. अगर पिछले कुछ दिनों से पार्टनर के साथ मतभेद चल रहे थे, तो आज उनमें सुधार होगा. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी समझ पहले से मजबूत होगी. वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.
बुध गोचर का प्रभाव से दिमाग होगा शार्प, बढ़ेगा प्रभाव
बुध ग्रह का गोचर कुंभ राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है, जिसे ज्योतिषाचार्या शक्ति एक ‘मेंटल रिबूट’ मानती हैं. आपकी सोच पहले से ज्यादा तेज, मौलिक और क्रांतिकारी होगी. कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत होंगी और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे. लीडरशिप रोल में हैं तो आपकी टीम आपसे काफी प्रभावित रहेगी.
उपाय और शुभ संकेत
मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में गुड़ और चने का भोग लगाएं. चमेली के तेल का दीपक जरूर जलाएं. कर्म करते रहें और अच्छे फल की आशा बनाए रखें.
लकी कलर: पीला
लकी नंबर: 3
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.