Aaj Ka Kark Rashifal 6 December 2025 : कर्क राशि के लिए आज शनिवार का दिन उनकी योजना, मेहनत और समझदारी की परीक्षा ले सकता है. शनि की मौजूदगी आज सबक सिखाएगी और सफलता भी देगी. बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. लोकल 18 ने इस बारे में नैनीताल के ज्योतिषी पंडित प्रकाश जोशी से बात की. आइये पूरा राशिफल जानते हैं.
लव लाइफ का क्या
इनका सतर्क होना जरूरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन सतर्कता की मांग करता है. आज आपको किसी बड़े समझौते या डील में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है, इसलिए किसी प्रस्ताव पर विचार करें लेकिन अंतिम निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए शुभ रहेगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी, अनावश्यक खर्च से बचें,.कोई नए निवेश के निर्णय को अगले सप्ताह के लिए छोड़ दें. कर्क राशि के छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अनुशासन और पढ़ाई पर जोर देता है. आज ग्रहों की चाल संकेत दे रही है. लापरवाही परिणामों को प्रभावित कर सकती है. स्कूल/कॉलेज असाइनमेंट समय पर पूरा करना होगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में आज किया गया अध्ययन अत्यंत फलदायी रहेगा.
दिशा शूल
आज का दिशा शूल पूर्व दिशा में है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो थोड़ा गुड़ खाकर घर से निकलें. आज का शुभ अंक 8 है. आज का शुभ रंग गहरा भूरा है. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज आपको शनि मंत्र और शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा. शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ फल देगा. आज गरीबों को काला वस्त्र या उड़द दान करने से बाधाएं कम होंगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें