पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा. जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने-फिरने या किसी खास स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं. आपकी मेहनत और लगन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी, जिससे पुरस्कार या प्रशंसा मिलने की संभावना है. यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
परिवारिक जीवन मे रहेगी शांति
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन सुख-शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा कोई पुराना मतभेद आज समाप्त हो सकता है. नवम भाव में स्थित बृहस्पति पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करेंगे और घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखेंगे.
प्रेमी से अच्छा तालमेल बना रहेगा
प्रेम जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. प्रेमी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. जो लोग नए प्रेम संबंध की शुरुआत करना चाहते हैं उनके प्रयास सफल हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
स्वास्थ को लेकर रहें सावधान
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्यतः शुभ है, लेकिन हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है. आज किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.
उपाय
आज भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें, उन्हें दुर्वा अर्पित करें और गणेश बीज मंत्र का जाप करें. इससे दिन और भी शुभ फलदायी होगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.