Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा की आज करियर और व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, जबकि पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.स्वास्थ्य और निवेश में सावधानी रखें, धैर्य से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी.
करियर और व्यापार राशिफल
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातकों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है.दिन के शुरुआत से ही आज आपका चैलेंजिंग रहने वाला है.कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आलस्य या लापरवाही करने पर काम अधूरा रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा. उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा. आज मानसिक तनाव भी झेलना पड़ सकता है.छात्रों को आज सफलता के लिए थोड़ा और धैर्य रखना पड़ेगा.वहीं काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो कुछ कष्टकारी साबित हो सकती है.व्यापार में निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें, अन्यथा नुकसान की संभावना बन सकती है. आज कमाई तो होगी, लेकिन ग्राहकों से बहस या झंझट का सामना भी करना पड़ सकता है. धन लाभ के लिए मेहनत अधिक करनी होगी.
पारिवारिक और प्रेम संबंध राशिफल
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन शुभ रहेगा. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा.संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे.प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी बात को लेकर पार्टनर के साथ बहस हो सकती है. प्रेम मामलों में धैर्य रखना जरूरी है. आज पार्टनर से कम मुलाकात करना ही बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज सावधानी बरतने की जरूरत है. पेट दर्द या शारीरिक थकान परेशान कर सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें.आज मानसिक तनाव झेल सकते है. उसके लिए आध्यात्मिक बातों को सुने. आज पूजा पाठ मे मन लगेगा.
आज का उपाय
माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें.
दिशाशूल:
आज पूर्व दिशा में दिशाशूल रहेगा.यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या गुड़ खाकर घर से निकलें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.