Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से कहा कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है, ग्रह-नक्षत्र आत्मविश्वास और सफलता का पूरा साथ दे रहे हैं.व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन में खुशखबरी के योग हैं, बस राहुकाल में कोई नया काम करने से बचें.
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से कहा कि आज पोष माह की पूर्णिमा तिथि के साथ करण योग रहने वाला है. सूर्योदय 7 बजकर 2 मिनट और सूर्यास्त शाम मे 05 बजकर 12 मिनट मे होने वाला है. आज नक्षत्र आद्रा रहेगा. शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 32 मिनट से लेकर 09 बजकर 52 मिनट तक. वही राहु काल सुबह 9 बजकर 52 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक रहने वाला है जो अशुभ होता है.इस समय कोई भी नया कार्य ना करे.
व्यापार और नौकरी की दृश्टिकोण से कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के व्यापार में आज अच्छी बिक्री होगी.किसी काम को लेकर भागदौड़ की स्थिति भी बन सकती है. काम धंधे के समय व्यापार में बिक्री अच्छी होगी और साथ ही रुपए-पैसों का आना-जाना भी लगा रहेगा. लेकिन अधिक देनदारी होने के कारण पैसा हाथ में रुकता नहीं दिखेगा. भूमि बेचने संबंधी कोई चर्चा आगे बढ़ सकती है.नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को आज ऑफिस में बॉस के साथ अच्छे सम्बन्धो का लाभ मिलेगा और ऑफिस के काम से कोई यात्रा पर भी जा सकते हैं.
परिवारिक दृश्टिकोण से आज का कन्या राशिफल
पारिवारिक मामलें में कन्या राशि वालों का दिन शुभ रहेगा. लव लाइफ में आपसी प्रेम की धीरे-धीरे वृद्धि होगी और कहीं बाहर खाने पर भी जा सकते हैं. माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे. घर के बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे.
स्वास्थ के दृश्टिकोण से कन्या राशिफल
स्वास्थ के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशिफल थोड़ा मिला जुला रहने वाला है. खानपान को लेकर थोड़ा आज सतर्क रहने की जरुरत है पेट दर्द संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है. आज मानिसक तनाव ना लेने की कोशिश करे. आज कोई वाद विवाद मे ना पड़े और ना ही नकरात्मक सोच रखे.
आज का उपाय
आज लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा आराधना करे हनुमान चालीसा का पाठ पढ़े साथ ही आज प्रसाद के रूप मे लड्डू का भोग लगाए और वितरण भी करे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.