आज किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति संभव है, जिससे मन व्यथित हो सकता है. यह समाचार परिवार, मित्र या कार्यक्षेत्र से जुड़ा हो सकता है. ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय शांति से परिस्थिति को समझने और संभालने का प्रयास करें. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से जानते है
आज बढ़ सकता है मानसिक दवाब
मानसिक दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ध्यान, प्रार्थना या एकांत में कुछ समय बिताना लाभकारी सिद्ध होगा. अनावश्यक चिंतन से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें.कार्य क्षेत्र में आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचें. यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना ही उचित रहेगा.आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है. जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उन्हीं पर ध्यान केंद्रित करें. सहकर्मियों के साथ व्यवहार संतुलित रखें और किसी भी विवाद से दूर रहने का प्रयास करें.
आर्थिक मामलो मे सतर्कता जरुरी
आर्थिक मामलों में सतर्कता अत्यंत आवश्यक है. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है. आज किसी को भी धन उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा फँसने या डूबने की आशंका है.निवेश से संबंधित निर्णय भी सोच-समझकर लें.यदि संभव हो तो आर्थिक लेन-देन को आज टाल दें। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.
जीवनसाथी की भावनाओ को समझे नहीं तो हो सकता है वाद विवाद
पारिवारिक जीवन में भी थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या तनाव उत्पन्न हो सकता है.संवाद की कमी विवाद को बढ़ा सकती है, इसलिए खुलकर और शांति से बातचीत करें. क्रोध या कटु शब्दों से बचें.परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मधुर व्यवहार बनाए रखें.
शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. शारीरिक कष्ट या थकावट महसूस हो सकती है. पुराने रोग उभर सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें.संतुलित आहार लें, पर्याप्त जल पिएं और विश्राम को प्राथमिकता दें. यदि आवश्यक हो तो चिकित्सकीय सलाह लेने में देर न करें.
उपाय:
आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करना शुभ रहेगा.“ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें.हरे रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी रहेगा. गाय को हरा चारा खिलाएं और जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग दान करें.इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभाव कम होंगे.
कुल मिलाकर, आज का दिन संयम और सतर्कता से बिताने की आवश्यकता है। धैर्यपूर्वक परिस्थितियों का सामना करेंगे तो दिन को संतुलित रूप से निकाल सकेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.