Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 11 january 2026: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जानकारी देते हुए कहा कि आज कन्या राशि वाले सोच-समझकर लिए गए फैसलों से करियर और धन में लाभ पाएंगे. वहीं पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी.मेहनत रंग लाएगी, बस निवेश और फैसलों में जल्दबाजी से बचें.
किसी भी राशि पर प्रभाव ग्रह नक्षत्र के अनुसार पड़ता है. आज की पंचांग की बात करे तो ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज माघ माह कृष्ण पक्ष अष्ट्मी तिथि स्वाति नक्षत्र धृति योग रहेगा वही चन्द्रमा तुला राशि मे संचार करेगा. वही आज सूर्योदय सुबह 07बजकर 15 मिनट मे होगा और सूर्यास्त शाम 05 बजकर 45 मिनट मे होगा.
आज का राहु काल शाम 04 बजकर 55 से लेकर शाम 05 बजकर 58 मिनट तक रहने वाला है. वही आज का शुभ समय दिन के 11 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजे तक है.आज कन्या राशि वाले आज आप अपने विचारों और फैसलों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह सोच-समझकर और तर्क के आधार पर लेंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा.
कोई भी कार्य योजना बद्ध तरीके से करे
करियर और कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आज का दिन मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला साबित हो सकता है.ऑफिस या व्यवसाय में आपकी सूझ-बूझ और योजनाबद्ध कार्यशैली वरिष्ठों को प्रभावित करेगी. जो लोग नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज मंथन करने का सही समय है. हालांकि जल्दबाजी से बचें और हर दस्तावेज या डील को ध्यान से जांच लें.आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी.आज आप खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे. अनावश्यक खर्च से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. निवेश से जुड़े मामलों में जल्द फैसला न लें, बल्कि अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें.
पारिवारिक जीवन मे शांति का माहौल रहेगा
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आज शांति का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. परिवार के किसी सदस्य से भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है.
मानसिक तनाव से बचना होगा
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है. ज्यादा सोचने की आदत आज आपको थका सकती है. योग, ध्यान या थोड़ी सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगी. खान-पान में लापरवाही न करें. आज धैर्य और अनुशासन से किया गया कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाता. आज छोटे-छोटे कदम आपको बड़े लक्ष्य की ओर ले जाएंगे.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय -आज हनुमान जी की पूजा आराधना करे, हनुमान चालीसा का पाठ पढ़े, लड्डू का भोग लगाए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.