AAj ka dhanu Rashifal 8 january 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि 8 जनवरी के दिन धनु राशि के जातकों को हर छोटी बड़ी बात पर ध्यान देना चाहिए. आप काम से जुड़ी किसी भी चीज में लापरवाही करेंगे तो आपको इससे परेशानी उठानी पड़ सकती है.
किसी फिजूल की बात में पड़कर समय ना करें खराब
आज के दिन आप ऐसी बातों के बारे में ना सोचे जो आपके नियंत्रण में ना हो. ऐसी बातों पर सोचने से आपको तनाव हो सकता है. उन्होंने बताया कि आर्थिक मामलों में आज काफी तेजी आने वाली है. धन संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है. आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है, साथ ही आज के दिन आपके ससुराल पक्ष से भी संपत्ति मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है. आज आपको किसी भी काम के लिए थोड़ी अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. हालांकि सेहत के मामले में आज आपको काफी सजग रहने की जरूरत है.
सेहत को लेकर रहना चाहिए सावधान
आज आपकी सेहत में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है. नौकरी और करियर को लेकर आज आपको अपने परिवार के नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपका दिल टूटेगा. प्यार के मामले में आज आपका दिन काफी मुश्किल रहने वाला है. प्यार से जुड़े फैसले आज काफी सोच समझ कर लें. धनु राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत करेंगे. धनु राशि के जातकों को आज बरगद या केले के पेड़ में जल देना चाहिए. आज गुरुवार है तथा भगवान विष्णु की पूजा करने से भी आज आपको फायदा पहुंच सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 3 रहने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.