Aaj ka Dhanu Rashifal 28 December: आज के दिन अति उत्साह से आपका काम बिगड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका पैसा कहीं फंस सकता है. साथ ही ये उपाय करें.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि इस योग के कारण धनु राशि के जातकों को सरकारी क्षेत्र, प्रशासन या राजनीति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा. आज के दिन आपके विरोधियों पर आपकी विजय प्राप्त होगी और लंबे समय से चले आ रहे मामलों में विजय मिल सकती है. शादीशुदा लोगों को आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. आज के दिन कोई भी बात साफ-साफ कहें. भावनाओं में बहकर या जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन अगर आप कोई निवेश करते हैं तो भविष्य में उसका बड़ा लाभ होगा. अगर आप घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, उसके लिए आज का दिन बेहद शुभ है.

आज अति उत्साह से बिगड़ सकता है आपका काम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन अति उत्साह से आपका काम बिगड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका पैसा कहीं फंस सकता है. पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. कोई बड़ी शारीरिक परेशानी नहीं दिख रही है, फिर भी यात्रा के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक होगा. प्रेम जीवन की बात करें तो आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आज आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज अपने ईष्टदेव का ध्यान करना चाहिए. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.