Aaj ka Dhanu Rashifal 23 December: धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन या उनके कार्य स्थल पर चला आ रहा तनाव खत्म हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है. आपकी शारीरिक स्थिति में भी आज सुधार होने वाला है. आइए जानतें है पूरा राशिफल.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के सितारे आज काफी बुलंद रहने वाले हैं. आज के दिन आपके शत्रु परास्त हो जाएंगे. आज आपको शासन और सत्ता से निकटता का फायदा हो सकता है. जिस कारण आपको धन लाभ होगा. शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है. आज के दिन आप किसी सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. आज के दिन आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं.
खत्म होगा पारिवारिक जीवन का तनाव
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन या उनके कार्य स्थल पर चला आ रहा तनाव आज के दिन खत्म हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है. आपकी शारीरिक स्थिति में भी आज सुधार होने वाला है. अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं, तो आज के दिन उससे बाहर निकलने के अवसर मिलेंगे. आज पढ़ाई लिखाई के मामले में भी आपका दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें सफलता के योग है. हालांकि आज के दिन आप किसी को अपने मन की बात ना ही कहें तो अच्छा है. यह आपके विपरीत जा सकता है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन जानवर को खाना खिलाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 8 है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.