Aaj ka dhanu Rashifal 20 january 2026:ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज काफी बढ़ा रहेगा. इस कारण आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है. 20 जनवरी के दिन धनु राशि के जातकों को और भी कई तरह के फायदा होने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज काफी बढ़ा रहेगा. इस कारण आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है. 20 जनवरी के दिन धनु राशि के जातकों को और भी कई तरह के फायदा होने वाला है. आज के दिन इस राशि के जातक को आर्थिक फायदा हो सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है.
आज बढ़ने वाला है आपका कद, होगा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी सामाजिक कार्य से जुड़े हुए हैं, तब आज के दिन आपका कद काफी बढ़ने वाला है. आज आपको किसी पुराने मित्र से काफी लंबे समय के बाद मुलाकात का मौका मिल सकता है. आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. अगर आप का कोई कानूनी काम लंबे समय से फंसा हुआ है, तब आज उसमें फैसला आ सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने नौकरी वाले स्थल पर वरीय अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे तरक्की के भी अवसर बन रहे हैं. आज के दिन आप कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलने वाली है. लेकिन आज के दिन आप किसी को भी कर्ज न दें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है. धनु राशि के जातकों को आज निवेश भी नहीं करना चाहिए.
दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दांपत्य जीवन आज काफी अच्छा रहने वाला है, जिसमें खुशहाली आएगी. जिससे आपका परिवार काफी खुशियों में रहेगा. प्रेम में पड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपके पुराने समय से चले आ रहे गिले-शिकवे दूर होंगे. आज आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने पार्टनर से हो सकती है. धनु राशि के जातकों का सेहत आज अच्छा रहेगा. आज के दिन आपको कुत्तों को भोजन करवाना चाहिए. ऐसा करने से आपकी के जीवन में आ रही कई तरह की बढ़ाएं दूर होंगी और आपके जीवन में भाग्य का उदय होगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग लाल और शुभ अंक 6 रहने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.