ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी कारोबार में हैं या व्यवसाई हैं तो आज का दिन उनके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. आज आपको कोई नई डील मिल सकती है. आज आपका मन काफी खुश रहेगा और सेहत काफी तंदुरुस्त रहेगी. धनु राशि के जातकों को आज…
सभी तरह की परेशानी का होगा निजात
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियों से उन्हें निजात मिलने वाली है. उन्होंने बताया कि आज उन्हें अपने करियर में भी उन्नति मिलने वाली है. अगर आप किसी सरकारी काम की उम्मीद में हैं तो आज के दिन आपका वह काम होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप किसी प्रकार के पारिवारिक कलह या झगड़ा झंझट का सामना कर रहे हैं, तो उससे भी आपको आज निवृत्ति मिलने वाली है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आपने किसी नौकरी के लिए कोई परीक्षा दी है या किसी इंटरव्यू में शामिल हुए थे, तब आज उसका परिणाम आ सकता है, जो आपके पक्ष में होगा. आज का दिन आपके लिए बेहद ही खुशियों से भरा रहने वाला है. आज आप किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं तथा आज के दिन आपको अपने परिवारजन खास कर पिता का सहयोग मिलने वाला है.
कारोबारी के लिए भी अच्छा रहेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी कारोबार में हैं या व्यवसाई हैं तो आज का दिन उनके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. आज आपको कोई नई डील मिल सकती है. आज आपका मन काफी खुश रहेगा और सेहत काफी तंदुरुस्त रहेगी. धनु राशि के जातकों को आज अपना प्यार मिलने वाला है. आज आपके व्यवहार से लोग काफी खुश होंगे. खासकर आपके परिवार में आपकी वजह से खुशियों का आगमन होने वाला है.
उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक आज किसी तरह की आलोचना का भी शिकार हो सकते हैं. हालांकि इसे सकारात्मक रूप से लेकर आगे बढ़ाने में ही उनका फायदा है और इससे आपके करियर में बेहद ही सुधार मिलने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज भगवान भास्कर की पूजा करनी चाहिए, एवं मंत्र जाप करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.