धनु राशि के जातकों को आज पारिवारिक व्यवसाय से लाभ हो सकता है. आज के दिन आप अपने बिजनेस को बढ़ाने की तरफ कोई काम कर सकते हैं. आज आपको कोई ऐसी डील मिल सकती है. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है.
aaj ka dhanu rashifal
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन भी बुध वक्री होंगे, जिसका असर आपको थोड़ा परेशान कर सकता है. आज आप किसी भी चीज को लेकर मानसिक परेशानी में पड़ सकते हैं. लेकिन आपको आज अपने धैर्य का परिचय देते हुए अपने दिन को गुजारने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी नौकरी में कमाई मिलेगी. आज जहां आप काम करते हैं आपके सम्मान में वृद्धि होगी तथा आपके योजनाओं पर लोग अमल करेंगे.
पारिवारिक व्यवसाय में होगा लाभ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज पारिवारिक व्यवसाय से लाभ हो सकता है. आज के दिन आप अपने बिजनेस को बढ़ाने की तरफ कोई काम कर सकते हैं. आज आपको कोई ऐसी डील मिल सकती है. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बदल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है. आपको किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद करने पड़ सकती है या घर के किसी जरूरी सामान की मरम्मत में आपको पैसे खर्च करना पड़ सकते हैं. धनु राशि के जातकों को नौकरी वाले जगह पर आज सम्मान मिलेगा. आपकी सेहत आज अच्छी रहेगी. अगर लंबे समय से अब किसी चीज से परेशान हैं या कोई बीमारी से ग्रसित हैं, तो आज उसने सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आपके परिवार में खुशी आएंगी.
जीवनसाथी से हो सकती है अनबन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में काफी संयम रखना चाहिए. आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. कुंवारे लोगों को शादी का रिश्ता मिल सकता है. आपकी शादी तय हो सकती है. धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. आप आज का दिन खूब इंजॉय करेंगे. धनु राशि के जातकों का आज भगवान राम की पूजा करनी चाहिए और राम स्त्रोत का जाप करना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 7 रहने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.