Aaj ka dhanu Rashifal 11 February 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को बड़ा लाभ हो सकता है.खासकर कारोबार करने वाले लोगों को आज बड़ा फायदा हो सकता है. नु राशि के जातकों को आज किसी अपने या किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है.
Aaj ka dhanu Rashifal
आज दूसरों की करनी पड़ सकती है मदद
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी अपने या किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है. उनके लिए आपको थोड़े पैसे भी जुटाने पड़ सकते हैं. धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है. आज उनका मनोबल काफी बढ़ा हुआ रहने वाला है. आज आप जिस काम को भी करने की इच्छा रखेंगे, वह काम पूरा हो जाएगा. अगर आप नौकरी-पेशा करते हैं, तो वहां आपकी मान-प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होने वाली है. आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. धनु राशि के जातक का आज का दिन काफी खुशियों से भरा रहने वाला है.
प्यार के मामले में ऐसा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का दिन प्यार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपके अपने पार्टनर के साथ काफी नजदीकी आएगी आज आप किसी से अपने दिल की बात कर सकते हैं. उस कारण आपके रिश्तों में नजदीकी आएगी. आज आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. शाम के वक्त आप किसी पारिवारिक का आयोजन का भी हिस्सा बन सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखना चाहिए, आज आपकी सेहत मिली-जुली रहने वाली है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 7 रहने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.