मंत्री रणबीर गंगवा से मिलते हुए प्रॉपर्टी डीलर्स।
सिरसा जिले के डबवाली में ऑनलाइन रजिस्ट्री पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर प्रोपर्टी डीलरों और आम जनता में भारी रोष है। इस समस्या के समाधान के लिए दि मंडी डबवाली प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान करनैल सिंह के नेतृत्व में
लोगों की बढ़ी परेशानी
प्रोपर्टी डीलरों ने मंत्री को बताया कि सरकार द्वारा हाल ही में शुरू किए गए ऑनलाइन पोर्टल में जमाबंदियों के ‘खाना काश्त’ का रकबा दर्ज नहीं हो रहा है। इस तकनीकी खामी के कारण ‘खाना काश्त’ की रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही हैं। इससे आम जनता, प्रोपर्टी डीलरों और व्यापारियों के बीच विवाद बढ़ रहे हैं और कई महत्वपूर्ण सौदे रद्द होने की कगार पर हैं।
हफ्ते में केवल दो दिन रजिस्ट्री से जनता परेशान
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि रजिस्ट्री का काम हफ्ते में केवल दो दिन होने से भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि ‘खाना काश्त’ की रजिस्ट्रियों को जल्द खोला जाए और डबवाली तहसील में रजिस्ट्री कार्य में हो रही देरी को देखते हुए तहसीलदार को भी रजिस्ट्री करने के पूर्ण अधिकार दिए जाएं, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।
मंत्री ने दिलाया समाधान का आश्वासन
मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रोपर्टी डीलरों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि ऑनलाइन पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे सदस्य
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के उपप्रधान जोगा सिंह, कुलदीप सिंह, सचिव टेक सिंह, कोषाध्यक्ष दर्शन अनेजा, गिरीश वधवा, नरेश वधवा, लक्की जग्गा, हरबंस सिंह पटवारी, रतन बांसल और देव शर्मा शामिल रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.