अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 में सीटी विश्वविद्यालय सर्वश्रेष्ठ विजेता बना। सीटी विश्वविद्यालय ने 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुकरणीय आयोजन क्षमता तथा उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र की 75 विश्वविद्यालय टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों और रोमांचक खेल के बाद सीटी विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सीटी विश्वविद्यालय ने स्वर्ण पदक, निलम विश्वविद्यालय हरियाणा ने रजत पदक, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली ने कांस्य पदक और चौथे स्थान पर चितकारा विश्वविद्यालय रहा।
सभी पदक विजेता टीमों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए पात्रता प्राप्त की। इस अवसर पर सीटी विश्वविद्यालय के खेल प्रमुख गुरदीप सिंह ने कहा 75 टीमों वाली इतनी बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करना हमारे लिए चुनौती भी थी और सम्मान भी। सीटी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक दविंदर सिंह ने कहा कि सीटी विश्वविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखता है, जहां शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.