कांगड़ा जिला की इन्दौरा पुलिस ने अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्त के दौरान इन्दपुर चौक पर एक पिकअप वाहन से खैर के 27 लॉग (तने) बरामद किए गए। पुलिस टीम इन्दपुर चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कच्चे लिंक रोड से इन्दौरा-ग
काट कर ले जाई जा रही खैर लकड़ी
वाहन चालक की पहचान करनैल सिंह (55), निवासी चन्नौर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान चालक मौके पर लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध परमिट या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन और लकड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और वन अधिनियम की धारा 41, 42 के तहत एफआईआर नंबर 219/25 दर्ज कर ली है। मामले की आगामी जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.